कश्मीर के कई इलाकों में हुयी ताजा बर्फबारी
श्रीनगर, मंगलवार, 04 मार्च 2025। कश्मीर के ऊंचाई पर स्थित कुछ इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, जबकि घाटी के व्यापक हिस्सों में बारिश हुई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बारामूला के कुछ इलाकों के साथ ही गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग, कोकरनाग, कुपवाड़ा और कश्मीर के ऊंचे अन्य इलाकों में बर्फबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान श्रीनगर सहित घाटी में व्यापक बारिश दर्ज की गई। बारिश के मौसम के कारण कश्मीर में दिन का तापमान गिर गया, जिससे घाटी में अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन से नौ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कहा कि दिन में मौसम में सुधार होने की संभावना है और 10 मार्च तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
