लुधियाना फैक्टरी हादसा: बचाव अभियान जारी
लुधियाना, रविवार, 09 मार्च 2025। पंजाब के लुधियाना में एक फैक्टरी की इमारत ढहने के एक दिन बाद अधिकारी रविवार को यह पता लगाने के लिए बचाव अभियान चला रहे हैं कि कहीं मलबे में कोई फंसा तो नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर शाम यहां ‘फोकल प्वाइंट’ क्षेत्र में एक कपड़ा फैक्टरी की इमारत गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई। मलबे में फंसे छह श्रमिकों को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने बाहर निकाला, जिनमें से एक मृत मिला और तीन गंभीर रूप से घायल थे। इस संबंध में एक प्रत्यक्षदर्शी ने पूर्व में कहा था कि इमारत गिरने से पहले एक जोरदार आवाज सुनी गई थी। सूत्रों ने बताया कि फैक्टरी में मरम्मत का काम किया जा रहा था कि तभी एक खंभा गिर गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की दो टीम और पुलिस, अग्निशमन विभाग तथा फैक्टरी विभाग और नगर निगम की अन्य टीम बचाव अभियान चला रही हैं।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
