बस्ती में कार-कंटेनर में टक्कर, पांच मरे तीन घायल
बस्ती, सोमवार, 10 मार्च 2025। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह कंटेनर की चपेट में आने से कार सवार पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बस्ती-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोटवा के समीप एक कार कन्टेनर से भिड़ गयी। इस हादसे में कार सवार प्रेम चन्द्र पासवान निवासी ग्राम तरकुलही जसोपुर जनपद गोरखपुर,शिव राज निवासी ग्राम सबदेइया कला असमोली जनपद संभल,शकील,विश्व जीत के अलावा बहारन निवासी अज्ञात की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।
Similar Post
-
चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था, आप नेतृत्व को इस बारे में बता दिया था: अनमोल गगन मान
चंडीगढ़, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। पंजाब की खरड़ सीट से आम आदमी प ...
-
दिल्ली यातायात पुलिस ने भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से पहले जारी किया परामर्श
नई दिल्ली, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। दिल्ली यातायात पुलिस ने भा ...
-
आंदोलनरत छात्रों का तथ्यान्वेषण समिति गठित करना अनधिकृत, इसका उद्देश्य तनाव भड़काना: एसआरएफटीआई
कोलकाता, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविज ...
