न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन 16 से 20 मार्च तक भारत यात्रा पर
नई दिल्ली, सोमवार, 10 मार्च 2025। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन 16 मार्च से भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर आएंगे। लक्सन की यात्रा का उद्देश्य व्यापार और निवेश सहित प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री के तौर पर लक्सन की यह पहली भारत यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बातचीत के अलावा वह 17 मार्च को नयी दिल्ली में 10वें ‘रायसीना डायलॉग’ के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा जिसमें मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, कारोबारी दिग्गज, मीडिया और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य शामिल होंगे। लक्सन 19 से 20 मार्च तक मुंबई का दौरा करेंगे और उसके बाद वेलिंगटन लौटेंगे।
Similar Post
-
कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ‘टास्मैक’ ने 245 दुकान पर्यवेक्षकों को निलंबित किया
चेन्नई, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। तमिलनाडु में शराब की खुदरा बिक ...
-
आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण अभी किसी की जान नहीं गयी : एनडीआरएफ
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडी ...
-
केरलम में भ्रष्ट गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर आईएएस अफसर स्थानांतरित: माकपा
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। केरलम में विपक्षी दल माक ...
