कार पलटने से चार युवको की मौत, दो घायल
जयपुर, मंगलवार, 11 मार्च 2025। राजस्थान में नागौर के सदर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारानी गांव के समीप एक कार पलटने से चार युवको की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हाे गये। पुलिस उपाधीक्षक राम प्रताप बिश्नोई ने बताया कि बारानी गांव के रहने वाले ये युवक जोधपुर से अपने गांव लौट रहे थे कि सोमवार देर रात उनकी कार सडक से उतरकर पेड़ से टकराकर पलट गयी। हादसे में सुशीला जाट (30), मेहराम( 25), महेंद्र जाट (32) एवं एक अन्य युवक की मृत्यु हो गई। दुर्घटना में घायल दो युवकों को नागौर के जेएलएन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
Similar Post
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष् ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक : आरोपी शुभम खैरनार को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया
मुंबई, मंगलवार, 13 मई 2026। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ए ...
-
शिमला में आग लगने से 20 से ज्यादा दुपहिया वाहन और एक कार जलकर खाक
शिमला, मंगलवार, 13 मई 2026। बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे शिमला की ...
