ग्वालियर के एक अस्पताल में आग, सभी मरीजों को सुरक्षित निकाला गया
ग्वालियर, रविवार, 16 मार्च 2025। मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में आग लगने के कारण अफरातफरी का माहौल बन गया, हालाकि कुछ देर के प्रयासों के बाद वहां भर्ती लगभग सोलह महिला मरीजों को सुरक्षित निकालकर अन्य वार्ड में शिफ्ट किया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार शनिवार की देर रात यहां कमलाराजा महिला अस्पताल के आईसीयू में लगे एयरकंडीशनर (एसी) में अचानक हुए शार्ट सर्किट के कारण आग लगने के साथ ही धुंआ फैल गया। वहां मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल आईसीयू में भर्ती लगभग 16 महिला मरीजों को अन्य वार्ड में शिफ्ट किया और साथ ही आग पर काबू पाने के प्रयास किए। कुछ देर बाद आग पर भी काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक आईसीयू के बड़े हिस्से को काफी नुकसान पहुंच चुका था। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन से जुड़े अधिकारियों के साथ ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बताया गया है कि इस अस्पताल में मुख्य रूप से महिलाओं और बच्चों का इलाज होता है और आईसीयू में मुख्य रूप से प्रसूति से जुड़ी महिलाएं भर्ती थीं। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अन्य स्थान पर उनका इलाज जारी है।
Similar Post
-
चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था, आप नेतृत्व को इस बारे में बता दिया था: अनमोल गगन मान
चंडीगढ़, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। पंजाब की खरड़ सीट से आम आदमी प ...
-
दिल्ली यातायात पुलिस ने भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से पहले जारी किया परामर्श
नई दिल्ली, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। दिल्ली यातायात पुलिस ने भा ...
-
आंदोलनरत छात्रों का तथ्यान्वेषण समिति गठित करना अनधिकृत, इसका उद्देश्य तनाव भड़काना: एसआरएफटीआई
कोलकाता, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविज ...
