बीकानेर के पास सड़क हादसे में छह लोगों की मौत
जयपुर, गुरुवार, 20 मार्च 2025। बीकानेर जिले के देशनोक में एक भीषण सड़क हादसे में छह व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। देशनोक थाने की उपनिरीक्षक सुमन शेखावत ने बताया कि देशनोक में यह हादसा बुधवार देर रात उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पास से गुजर रही कार पर पलट गया। कार ट्रक के नीचे दबने से पिचक गई और उसमें सवार एक ही परिवार के सभी छह लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कार सवार नोखा के रहने वाले थे और देशनोक में एक शादी समारोह में भाग लेने आए थे। इनमें दो सगे भाई भी थे। मृतकों की पहचान अशोक, मूलचंद्र, पप्पूराम, श्याम सुंदर, द्वारका प्रसाद व करणीराम के रूप में हुई है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
