‘रेड 2’ में विलेन का किरदार निभाएंगे रितेश देशमुख
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख अपनी आने वाली फिल्म रेड 2 में विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म रेड 2 में अजय देवगन की मुख्य भूमिका है। राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बन रही यह फिल्म वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म रेड की सीक्वल है। फिल्म रेड बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब रेड 2 सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म रेड 2 को लेकर फैन्स में उत्साह देखा जा रहा है। अजय देवगन ने खुलासा किया है कि रेड 2 में विलेन कौन होगा। फिल्म रेड 2 में रितेश देशमुख विलेन बने हैं और फिल्म से जुड़ा उनका पहला लुक सामने आया है। इस फिल्म ने रितेश के कैरेक्टर का नाम दादा भाई है, जो एक राजनेता है। अजय देवगन ने रितेश देशमुख का पहला लुक पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पोस्टर शेयर कर उन्होंने लिखा- कानून का मोहताज नहीं कानून का मालिक है दादा भाई। #रेड 2 को 1 मई को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में देखें। फिल्म रेड 2 में अजय देवगन और रितेश देशमुख के अलावा फिल्म में वाणी कपूर भी नजर आएंगी।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
