‘पॉकेट नोवेल’ के मालविका मोहनन ने शुरू की डबिंग
जैसे कि 14 जनवरी को फिल्म की फेस्टिव रिलीज करीब आ रही है, ऐसे में एक्ट्रेस ने बताया है कि त्यागराजन कुमारराजा की आने वाली फिल्म में अपने किरदार के लिए डबिंग करना उनके लिए क्यों इतना आसान और मजेदार रहा है। त्यागराजन कुमारराजा साल 2019 में सुपर डीलक्स जैसी कल्ट क्लासिक देने के बाद, सिनेमा की दुनिया में एक बार फिर अपनी वापसी कर रहे हैं। बता दें कि उनकी पिछली फिल्म को इंडियन सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। अब जब, 14 जनवरी 2027 की तरफ काउंटडाउन की रफ्तार तेज हो गई है, ऐसे में मेकर्स ने डबिंग स्टूडियो से मालविका मोहनन का बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है, जिसमें दर्शक देख सकते हैं कि कैसे उनके किरदार के साथ आवाज को जोड़ा जा रहा है।
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर क्लिप शेयर करते हुए, लिखा है: “थोड़ी हंसी, थोड़ा ड्रामा और ढेर सारी भावनाएं। देखिए, त्यागराजन कुमारराजा की फिल्म #PocketNovel के लिए मालविका मोहनन की डबिंग, जो 14 जनवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ????????
#PocketNovelTheFilm”
https://www.instagram.com/reel/DgIBBjfSCPw/?lqvp=MTVsNnVjdHF6ajUwbQ==
वीडियो में मालविका माइक के पीछे हेडफोन्स लगाए नजर आ रही हैं, जहां वह अपनी लाइंस पर रिएक्शन करते हुए, और डायरेक्टर त्यागराजन कुमारराजा और टीम के साथ कंट्रोल रूम में मजेदार पल बिताती हुई दिखाई दे रही हैं। विजय सेतुपति, राज बी. शेट्टी और किशोर कुमार जी जैसी शानदार कास्ट से सजी फिल्म पॉकेट नोवेल की कहानी और स्क्रीनप्ले को एंड्रयू लुईस ने लिखा है, जबकि जी. वी. प्रकाश कुमार ने इसका म्यूजिक तैयार किया है। बता दें कि, फिल्म देश भर में मनाए जा रहे पोंगल, संक्रांति और लोहड़ी के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 14 जनवरी को यह फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में, मेकर्स द्वारा रिलीज़ से पहले जारी किए गए हर नई झलक के साथ फिल्म को देखने के लिए दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है।
Similar Post
-
प्यूर्टो रिको की जेनिफर बनीं मिस यूनिवर्स
प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो मिस यूनिवर्स-2026 बन गई हैं। बुधवार को ...
-
भूमि पेडनेकर ने 26/11 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोलीं- 'यह हमला सिर्फ मुंबई नहीं, पूरे देश पर था'
मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले की बरसी पर गुरुवार को शहीदों और हमले में ज ...
-
‘पॉकेट नोवेल’ के मालविका मोहनन ने शुरू की डबिंग
जैसे कि 14 जनवरी को फिल्म की फेस्टिव रिलीज करीब आ रही है, ऐसे में एक्ट् ...
