संजय दत्त के साथ फिर जोड़ी जमाएंगे सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान, माचो हीरो संजय दत्त के साथ फिर से फिल्मों में जोड़ी जमाते नजर आ सकते हैं। सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं, जो ईद के अवसर पर 30 मार्च को रिलीज हो रही है। सलमान खान ने फिल्म सिकंदर की रिलीज से पहले बड़ा ऐलान किया है। सलमान खान ने ऐलान किया है कि वह संजय दत्त के साथ फिर से काम करने जा रहे हैं। हालांकि, सलमान खान ने फिल्म का नाम नहीं बताया है।
सलमान खान ने कहा कि फिल्म का अधिकारिक तौर पर बाद में ऐलान किया जाएगा। सलमान खान ने फिल्म की कहानी के बारे में भी कुछ नहीं कहा है। सलमान खान और संजय दत्त ने ‘साजन’ और ‘चल मेरे भाई’ जैसी फिल्मों में काम किया है। दोनों अभिनेता अपनी ऑन-स्क्रीन दोस्ती के साथ-साथ ऑफ-स्क्रीन दोस्ती के लिए जाने जाते हैं। फैंस एक लंबे समय से हिंदी सिनेमा के दो बड़े सितारों संजय दत्त और सलमान खान को एक साथ बिग स्क्रीन पर देखने की आस लगाए बैठे थे। अब उनका ये सपना पूरा होने जा रहा है। सलमान खान और संजय दत्त एक साथ फिर से बिग स्क्रीन पर एक ही फिल्म में धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं।
Similar Post
-
‘अल्फा’ की रिलीज डेट का ऐलान
यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘अल्फा’ 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिली ...
-
प्यार का रूप बदलता रहता है, यह उम्र बढ़ने के साथ और भी खूबसूरत हो जाता है : सौरभ शुक्ला
फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले अभिनेता और फिल् ...
-
‘लस्ट स्टोरीज़ 3’ में रोमांटिक अवतार में नजर आएंगे अली फज़ल
बॉलीवुड अभिनेता अली फज़ल, बहुप्रतीक्षित लस्ट स्टोरीज़ 3 में अपने रो ...
