कश्मीर में शब-ए-कद्र उत्साह के साथ मनाया गया
श्रीनगर, शुक्रवार, 28 मार्च 2025। कश्मीर घाटी में शब-ए-कद्र धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया और श्रीनगर स्थित हजरतबल दरगाह पर लोगों की सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मुस्लिम समुदाय के लोग बृहस्पतिवार रात घाटी में मस्जिदों और दरगाहों में नमाज अदा करने और कुरान की तिलावत के लिए उमड़ पड़े। मुसलमानों का उपवास का महीना रमजान समाप्त होने वाला है। अधिकारियों ने बताया कि सैकड़ों मुसलमान डल झील के किनारे स्थित हजरतबल दरगाह पर एकत्र हुए, जहां पैगंबर मोहम्मद का पवित्र अवशेष रखा हुआ है। दस्त-ए-गीर साहिब और सैयद याकूब शाह दरगाह सहित कई अन्य मस्जिदों और दरगाहों पर भी बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। अधिकारियों ने बताया कि शहर के नौहट्टा इलाके में स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में किसी भी प्रकार की भीड़ और नमाज की अनुमति नहीं दी गई, क्योंकि प्राधिकारियों ने इस मस्जिद को बंद करने का आदेश दिया है।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
