झारखंड के एक गांव से 28 आईईडी बरामद
चाईबासा (झारखंड), शनिवार, 29 मार्च 2025। झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित एक गांव के वन क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने 28 आईईडी बरामद किए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को तलाशी अभियान के दौरान इलाके में नक्सलियों के एक ठिकाने से कुल 23 डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक भी जब्त किए गए। अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने टोंटो थाना क्षेत्र के जिमकीकिर गांव में लगाए गए परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) का पता लगाया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। पुलिस ने बताया कि टीम ने नक्कसलियों के ठिकाने से बारूद के साथ-साथ डेटोनेटर भी जब्त किया है।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
