सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, सोलह नक्सलियों के शव बरामद
सुकमा, शनिवार, 29 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ के सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर शनिवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया कि 16 नक्सली मारे गए हैं। डीआरजी और सीआरपीएफ के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। मामला केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली का है। सोलह नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गये है। जिस तरह से हथियार मिले हैं, उससे यह स्पष्ट है कि मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर्स के भी हैं। अभी मुठभेड़ चल रही है। उप महानिरीक्षक ने बताया कि ऑपरेशन समाप्त होने के बाद तलाशी अभियान चलाया जायेगा। इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि नक्सलियों को और कितना नुकसान हुआ है। इंसास, एसएलआर जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
