दिल्ली के द्वारका इलाके में गैराज में लगी आग, 11 कारें जलकर खाक
नई दिल्ली, बुधवार, 02 अप्रैल 2025। दिल्ली के द्वारका सेक्टर-24 इलाके में बुधवार तड़के एक गैराज में आग लगने से 11 कारें जलकर खाक हो गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार तड़के 2.58 बजे द्वारका इलाके के धूलसिरस स्थित एक गैराज में आग लगने की सूचना मिली। डीएफएस के अधिकारी ने कहा, ‘‘आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कुल नौ गाड़ियां भेजी गईं और अग्निशमन अभियान सुबह 4.05 बजे तक जारी रहा। ’’ उन्होंने बताया कि आग में 11 कारें और कुछ कल पुर्जे (स्पेयर पार्ट्स) जलकर खाक हो गए। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
