रोहिंग्या को संरक्षण दे रही भाजपा: आप
नई दिल्ली, सोमवार, 07 अप्रैल 2025। आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर रोहिंग्या के बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने का आरोप लगाते हुए उस पर रोहिंग्या को संरक्षण देने का आरोप लगाया आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि भाजपा ने रोहिंग्या के नाम पर वोट लेकर सरकार बना लिया, लेकिन कार्रवाई का जब समय आया है, तब उनके बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिलाने का काम कर रही है। इससे भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आ गया है। झा ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली के लोगों से वादा किया था कि रोहिंग्या की पहचान कर उन्हें यहां से निकालने का काम करेगी, लेकिन वह लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली के सरकारी स्कूल में रोहिंग्या के बच्चों का दाखिला करा रही है। उन्होंने कहा कि नौ बच्चों का दाखिला खजूरी खास स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में हुआ है। इसी प्रकार खजूरी खास में ही 10 बच्चों का दाखिला सर्वोदय बाल विद्यालय में हुआ है। उन्होंने कहा कि ये दोनों स्कूल दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के करावल नगर क्षेत्र में हैं।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
