राशि खन्ना नेचर रिट्रीट के दौरान नो-मेकअप लुक में दिखीं
पैन-इंडिया स्टार राशि खन्ना इस सप्ताह प्रकृति के प्रति अपने प्यार को व्यक्त कर रही हैं, क्योंकि वह कुछ समय के लिए लाइमलाइट से दूर होकर प्रकृति की शांति में डूबी हुई हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने काम और व्यस्त फिल्म शेड्यूल से दूर अपने शांत रिट्रीट की कुछ झलकियाँ साझा की हैं, जहाँ वह सादगी, एकांत और प्राकृतिक सुंदरता का आंनद लेती हुई नज़र आ रही हैं। हवादार कॉटन कुर्ती पहने और बिना मेकअप, धूप सेंकते हुए, राशि स्वाभाविक आकर्षण का परिचय देती हैं। चाहे वह जंगल के ट्रेल पर धूप सेंक रही हों या बालकनी से हरे-भरे नज़ारे देख रही हों, उनकी शांत, ग्राउन्डेड एनर्जी फैन्स को खूब पसंद आ रही है। कमेंट सेक्शन में उनकी प्राकृतिक सुंदरता और भावपूर्ण वाइब के लिए प्यार भरा संदेश से भरा हुआ है।
अपनी पोस्ट में गहराई जोड़ते हुए, राशि ने इसे एक चिंतनशील विचार के साथ कैप्शन किया: "खुद से मिलने की ये जो राहें हैं, वो अक्सर पेड़ों की छाँव से होकर गुजरती हैं। राशि ने कुछ रोमांचक आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में संकेत दिए है, हाल ही में उन्हें एक्सेल एंटरटेनमेंट के ऑफिस में देखा गया, जिससे अटकलें और प्रशंसक में हलचल बढ़ गई है। फिटनेस, आत्मचिंतन और एक संपन्न करियर को संतुलित करते हुए, राशि इंडस्ट्री में सबसे बहुमुखी और ज़मीनी सितारों में से एक के रूप में अपनी जगह को मजबूत करती जा रही है।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
