‘सिकंदर’ ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। सलमान खान की फिल्म सिकंदर के रिलीज का उनके फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। सलमान खान ज्यादातर ईद पर अपनी फिल्में रिलीज करना पसंद करते हैं। ईद के एक दिन पहले 30 मार्च को सलमान खान की फिल्म सिकंदर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
साजिद नाडियाडवाला फिल्म सिकंदर को एआर मुरुगादॉस ने निर्देशित किया है। इस एक्शन-ड्रामा में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है, हालांकि उम्मीद के मुताबिक फिल्म सिकंदर को सफलता नहीं मिल पाई है। फिल्म सिकंदर को फैंस और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म सिकंदर ऑनलाइन भी लीक हो गई थी, जिसका असर जाहिर तौर पर इसके कलेक्शन पर पड़ा है।
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘सिकंदर’ ने पहले दिन भारतीय बाजार में 26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म ने दूसरे दिन 29 करोड़ तीसरे दिन 19.5 करोड़, चौथे दिन 9.75 करोड़, पांचवे दिन 06 करोड़, छठे दिन 3.5 करोड़ , सातवें दिन 04 करोड़ रुपए की कमाई की। सैकनिल्क की अली रिपोर्ट के अनुसार सिकंदर ने आठवें दिन 4.5 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म सिकंदर ने आठ दिनों में भारतीय बाजार में 102.25 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
Similar Post
-
‘अल्फा’ की रिलीज डेट का ऐलान
यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘अल्फा’ 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिली ...
-
प्यार का रूप बदलता रहता है, यह उम्र बढ़ने के साथ और भी खूबसूरत हो जाता है : सौरभ शुक्ला
फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले अभिनेता और फिल् ...
-
‘लस्ट स्टोरीज़ 3’ में रोमांटिक अवतार में नजर आएंगे अली फज़ल
बॉलीवुड अभिनेता अली फज़ल, बहुप्रतीक्षित लस्ट स्टोरीज़ 3 में अपने रो ...
