बारामूला में एक व्यक्ति को 1.2 किलोग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया
श्रीनगर, मंगलवार, 08 अप्रैल 2025। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में एक कथित तस्कर को एक किलोग्राम से अधिक ‘ब्राउन शुगर (एक प्रकार का मादक पदार्थ)’ के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले के बोनियार इलाके में उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मंजूर अहमद मीर नामक यह व्यक्ति सोमवार रात 1.20 किलोग्राम से अधिक ब्राउन शुगर और एक डिजिटल तौल मशीन के साथ पकड़ा गया। वह बोनियार के बर्नेट का रहने वाला है।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
