Raid 2: ट्रेलर जबरदस्त, फिल्म भी जबरदस्त होगी
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अजय देवगन को उनकी आने वाली फिल्म रेड 2 के लिए बधाई दी है। फिल्म रेड 2 का ट्रेलर हाल हीं में रिलीज हुआ है। फिल्म में अजय देवगन की मुख्य भूमिका है। राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बन रही यह फिल्म वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म रेड की सीक्वल है। फिल्म रेड बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब रेड 2 सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। रेड 2 में रितेश देशमुख खलनायक का किरदार निभाते नजर आएंगे, वहीं अब अजय देवगन के दोस्त अक्षय कुमार ने अजय देवगन को उनकी फिल्म रेड 2 के लिए बधाई दी है। अक्षय कुमार में इंस्टा स्टोरी पर फिल्म रेड 2 का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, भाई! क्या ट्रेलर था। मैं दुआ करता हूं कि 75वीं रेड थिएटर्स में 75 हफ्ते पूरे करे। रेड 2 के लिए बधाई। वहीं रितेश देशमुख को टैग करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा कि तुम पर खलनायक का रोल जमता है। फिल्म रेड 2 में वाणी कपूर, रजत कपूर, सुप्रिया पाठक, अमित सियाल और अन्य कलाकार भी हैं। फिल्म रेड 2 का निर्माण टी-सीरीज़ और पैनोरमा स्टूडियो के बैनर तले भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार किया है। राज कुमार गुप्ता निर्देशित रेड 2 पहली मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
