जिनपिंग 14 से 18 अप्रैल तक वियतनाम, मलेशिया, कंबोडिया का राजकीय दौरा करेंगे
बीजिंग, नई दिल्ली, 11 अप्रैल 2025। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव एवं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 14 से 18 अप्रैल तक वियतनाम, मलेशिया और कंबोडिया का राजकीय दौरा करेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उसने बताया कि श्री जिनपिंग वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव टो लैम और वियतनाम समाजवादी गणराज्य के राष्ट्रपति लुओंग कुओंग के निमंत्रण पर यह दौरा करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति 15 से 18 अप्रैल तक मलेशिया और कंबोडिया का राजकीय दौरा करेंगे। वह मलेशिया के राजा सुल्तान इब्राहिम और कंबोडिया के राजा नोरोदम सिहामोनी के निमंत्रण पर दोनों देशों की यात्रा पर जा रहे हैं।
Similar Post
-
वेनेजुएला भूकंप: मरने वालों की संख्या 920 पहुंची, 50,000 से अधिक लापता
काराकास, शनिवार, 27 जून 2026। वेनेजुएला में बुधवार को एक मिनट के ...
-
भूकंप से थर्राया वेनेजुएला: 32 मरे और 700 घायल, आपातकाल घोषित
काराकास, गुरुवार, 25 जून 2026। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में ...
-
बांग्लादेश बना 'इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस' का नया सदस्य
नई दिल्ली, बुधवार, 24 जून 2026। बांग्लादेश बुधवार को इंटरनेशनल ...
