मिजोरम में धार्मिक परंपराओं के साथ मनाया गया ‘पाम संडे’
आइजोल, रविवार, 13 अप्रैल 2025। ईसाई बहुल राज्य मिजोरम में रविवार को धार्मिक उत्साह के साथ ‘पाम संडे’ मनाया गया और राज्य के विभिन्न हिस्सों में सुबह-सुबह बच्चों ने जुलूस निकाले। ईसाई समुदाय के लोगों को मानना है कि इस दिन प्रभु ईसा मसीह ने येरुशलम में प्रवेश किया था। ईसा मसीह के यरूशलम पहुंचने पर उनके अनुयायियों ने ताड़ की डालियां लहराकर उनका स्वागत किया था। इस खास पर्व पर बच्चों ने ताड़ के पत्ते लेकर कस्बों और गांवों की सड़कों पर जुलूस निकाला और ‘होसन्ना’ गीत गाया। विभिन्न गिरजाघरों द्वारा आयोजित जुलूस में अन्य लोग भी शामिल हुए। राज्यभर में गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं।
Similar Post
-
दक्षिण मुंबई में आयकर कार्यालय की इमारत में आग, लोगों को निकाला गया बाहर
मुंबई, सोमवार, 17 अगस्त 2026। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट में आयकर क ...
-
बंगाल एसटीएफ ने कोलकाता में आईएसआई के ‘एजेंट’ के संदिग्ध सहयोगी को गिरफ्तार किया
कोलकाता, सोमवार, 17 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार ...
-
भोगपुरम हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू
विजयनगरम (आंध्र प्रदेश), सोमवार, 17 अगस्त 2026। आंध्र प्रदेश के भ ...
