Moto Pad 60 Pro टैबलेट लॉन्च
Motorola ने भारतीय बाजार में Moto Pad 60 Pro को लॉन्च कर दिया है। Pad 60 Pro में 12.7 इंच की LTPS LCD डिस्प्ले दी गई है। इस टैबलेट में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8300 4nm प्रोसेसर दिया गया है। Pad 60 Pro के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। आइए Moto Pad 60 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Moto Pad 60 Pro Price
- कीमत की बात की जाए तो Moto Pad 60 Pro के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। वहीं इसके 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है। यह टैबलेट पैनटोन ब्रॉन्ज ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत बैंक ऑफर में 2,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है।
Moto Pad 60 Pro Specifications
- Moto Pad 60 Pro में 12.7 इंच की LTPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2944x1840 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 273PPI और 400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस टैबलेट में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8300 4nm प्रोसेसर के साथ Mali-G615 GPU दिया गया है। इसमें 8GB / 12GB LPDDR5X RAM के साथ 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 14 पर काम करता है जो कि एंड्रॉयड 16 तक अपग्रेड होगा।
- कैमरा सेटअप की बात करें तो Pad 60 Pro के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का AF प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में पावर की पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें क्वाड जेबीएल स्पीकर और डॉल्बी एटम्स स्पीकर शामिल हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ v5.3 और यूएसबी टाइप सी-पोर्ट शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो टैबलेट की लंबाई 291.8 मिमी, चौड़ाई 189.1 मिमी, मोटाई 6.9 मिमी और वजन 615 ग्राम है। इस टैबलेट में 10,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
