मिजोरम में धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया ‘गुड फ्राइडे’
आइजोल, शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025। ईसाई बहुल मिजोरम में ‘गुड फ्राइडे’ धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। ‘गुड फ्राइडे’ ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाये जाने पर उनके बलिदान की याद में मनाया जाता है। प्रेस्बिटेरियन चर्च और बैप्टिस्ट चर्च ऑफ मिजोरम (बीसीएम) सहित विभिन्न ईसाई संप्रदायों के सभी चर्च में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। इन सभाओं में ईसा मसीह के बलिदान से जुड़े उपदेश दिए गए। गुड फ्राइडे के अवसर पर अधिकांश स्थानीय चर्च में पारंपरिक सामूहिक गायन या जैखॉम/लेंगखॉम का आयोजन किया गया, जो मिजोरम के ईसाइयों के लिए क्रिसमस, गुड फ्राइडे और ईस्टर जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अवसरों के उत्सव का अहम हिस्सा माना जाता है। शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, वाणिज्यिक बैंक, निजी संस्थान और दुकानें बंद रहीं क्योंकि सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
