संभल में ‘गाजा मुक्त, फलस्तीन मुक्त’ पोस्टर लगने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की
संभल (उप्र), रविवार, 20 अप्रैल 2025। संभल जिले के बनियाठेर थाना इलाके के नरौली कस्बे में स्थानीय दुकानों के आसपास दीवारों पर ‘गाजा मुक्त, फलस्तीन मुक्त’ लिखे पोस्टर लगने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रविवार को बताया कि मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छह से सात लोगों की पहचान की गयी है।
कथित तौर पर पोस्टरों में एक खास समुदाय से इजराइली सामान का बहिष्कार करने और उन्हें खरीदने से परहेज करने की अपील भी शामिल थी। बनियाठेर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रामवीर सिंह ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पोस्टरों का मामला कुछ दिन पहले प्रकाश में आया था और फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है। एसएचओ ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज विश्लेषण के जरिए छह से सात लोगों की पहचान की गयी है। इसके अलावा, पुलिस ने जिन जगहों पर पोस्टर लगे हैं वहां आसपास के दुकानदारों से भी जानकारी जुटाई है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
