दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहलगाम हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट नरवाल को श्रद्धांजलि दी
नई दिल्ली, बुधवार, 23 अप्रैल 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनका पार्थिव शरीर बुधवार को कश्मीर से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया। मुख्यमंत्री ने नरवाल के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया और उनकी पत्नी को सांत्वना देते भी नजर आईं। पहलगाम के बैसरन में आतंकवादियों ने मंगलवार को पर्यटकों को निशाना बनाकर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में हरियाणा के करनाल निवासी 26 वर्षीय नरवाल भी शामिल हैं, जो अपनी पत्नी के साथ पहलगाम में छुट्टियां मना रहे थे। नरवाल हाल ही में शादी के बंधन में बंधे थे।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
