जम्मू-कश्मीर में बढ़ते तनाव के बीच सेना प्रमुख पहुंचे श्रीनगर
श्रीनगर, शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर में बढ़ते तनाव के बीच सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी शुक्रवार को कश्मीर पहुंचे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सेना प्रमुख के आगमन के तुरंत बाद उन्हेंं सेना के श्रीनगर स्थित 15 कोर कमांडर ने सुप्रसिद्ध पर्यटक स्थल पहलगाम के बैसरन मैदान में हमले के मद्देनजर आतंकवाद विरोधी अभियानों के बारे में जानकारी दी। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे और एक नेपाल का नागरिक था।
सेना प्रमुख को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के बारे में भी जानकारी दी गई। सेना प्रमुख के श्रीनगर पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की ओर से छोटे हथियारों से गोलीबारी हुई। सेना प्रमुख श्रीनगर में व्यापक सुरक्षा समीक्षा भी करेंगे। उनके पहलगाम के पास बैसरन क्षेत्र का दौरा करने की भी संभावना है, जहां पर्यटकों पर हमला हुआ था। वह हमलावरों का पता लगाने के लिए मंगलवार को शुरू किए गए अभियान की समीक्षा भी करेंगे।
Similar Post
-
चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था, आप नेतृत्व को इस बारे में बता दिया था: अनमोल गगन मान
चंडीगढ़, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। पंजाब की खरड़ सीट से आम आदमी प ...
-
दिल्ली यातायात पुलिस ने भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से पहले जारी किया परामर्श
नई दिल्ली, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। दिल्ली यातायात पुलिस ने भा ...
-
आंदोलनरत छात्रों का तथ्यान्वेषण समिति गठित करना अनधिकृत, इसका उद्देश्य तनाव भड़काना: एसआरएफटीआई
कोलकाता, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविज ...
