उपराज्यपाल ने पहलगाम हमले पर चर्चा के लिए 28 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया
श्रीनगर, शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहलगाम में हुए वीभत्स आतंकवादी हमले पर चर्चा करने के वास्ते 28 अप्रैल को विधानसभा का एक-दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उपराज्यपाल ने एक आदेश में कहा, ‘‘मैं मनोज सिन्हा, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 की धारा 18(1) के तहत मुझे प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जम्मू में 28 अप्रैल सोमवार सुबह 10.30 बजे जम्मू-कश्मीर विधानसभा की बैठक आहूत करता हूं।’’ धिकारियों ने बताया कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के वास्ते विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। जम्मू-कश्मीर मंत्रिमंडल ने उपराज्यपाल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का परामर्श देने का बुधवार को फैसला किया था। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में बुधवार शाम को मंत्रिमंडल की बैठक हुई थी।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
