तीन और आतंकियों के घर ध्वस्त किए गए
श्रीनगर, शनिवार, 26 अप्रैल 2025। दक्षिण कश्मीर में तीन और आतंकवादियों के घरों को 'विस्फोटकों का उपयोग करके ध्वस्त' कर दिया गया है। अधिकारियों ने आज यहां बताया कि कल रात पुलवामा जिले के मुरान में एहसान उल हक, चोटीपोरा शोपियां के शाहिद अहमद कुटाय और मतलहामा कुलगाम के जाकिर अहमद नामक आतंकियों के घरों को विस्फोटकों से उड़ा दिया गया। इन आतंकियाें के तार पहलगाम आतंकी हमलों से जुड़े हुए थे। उन्होंने कहा, ' इससे पहले 24 और 25 अप्रैल की दरम्यानी रात पहलगाम आतंकी हमले में शामिल होने के संदेह में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों के घरों को दक्षिण कश्मीर में 'विस्फोटकों का उपयोग करके ध्वस्त' कर दिया गया था।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
