पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया
चंडीगढ़, रविवार, 27 अप्रैल 2025। पंजाब में पुलिस ने पाकिस्तान से कथित संबंध रखने वाले एक हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और अमृतसर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपी के पास से सात पिस्तौल, चार कारतूस और डेढ़ लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘एक विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए, ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ अमृतसर ने पाकिस्तान से जुड़े एक अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया और अमृतसर से अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से सात पिस्तौल, चार कारतूस और डेढ़ लाख रुपये नकद रुपये बरामद किए।’
यादव के मुताबिक, बरामद हथियार में .30 बोर की पांच पिस्तौल और ग्लॉक नौ एमएम की दो पिस्तौल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में रह रहा जस्सा अपने स्थानीय सहयोगी जोधबीर सिंह उर्फ जोधा और अभिषेक कुमार की मदद से भारत-पाक सीमा के माध्यम से अवैध हथियारों/गोला-बारूद की तस्करी करता है। डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अभिषेक कुमार और जोधबीर सिंह उर्फ जोधा भी हवाला लेनदेन में कथित रूप से शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की जांच जारी है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
