पंजाब : अमृतसर से दो हथगोले, तीन पिस्तौल बरामद
पंजाब, गुरुवार, 01 मई 2025। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने अमृतसर जिले के एक गांव से दो हथगोले समेत हथियारों तथा गोलाबारूद का जखीरा बरामद किया है। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अमृतसर के भरोपाल गांव के पास बुधवार शाम बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान यह बरामदगी हुई। टीम ने दो हथगोले, तीन पिस्तौल, छह मैगजीन और 50 कारतूस बरामद किए। बीएसएफ के अधिकारी ने कहा, ‘‘पंजाब पुलिस के साथ त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई से संभावित बड़ी आतंकी घटना को रोका गया है।’’ यह सप्ताह भर के भीतर अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बड़ी संख्या में हथियारों और विस्फोटकों की बरामदगी के मामलों में से एक है। कुछ दिन पहले बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने अमृतसर जिले के साहोवाल गांव से पांच हथगोले, 4.50 किलोग्राम आरडीएक्स, चार पिस्तौल, 220 कारतूस, दो रिमोट कंट्रोल और एक बैटरी चार्जर बरामद किया था।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
