पंजाब: अमृतसर में जासूसी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
चंडीगढ़, रविवार, 04 मई 2025। पंजाब पुलिस ने अमृतसर में सैन्य छावनी क्षेत्रों और वायुसेना अड्डों की संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें लीक करने में कथित भूमिका को लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को बताया कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने जासूसी के खिलाफ एक अभियान के दौरान पलक शेर मसीह और सूरज मसीह को शनिवार को गिरफ्तार किया। डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में उनके अमृतसर केंद्रीय कारागार में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ पिट्टू के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से संबंध होने का पता चला। उन्होंने बताया कि शासकीय गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। डीजीपी ने कहा, ‘‘जांच आगे बढ़ने के साथ ही और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।’’
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
