वक्फ अधिनियम न्यायसंगत है, कोई संदेह है तो उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा: माझी
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 09 मई 2025। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 को ‘न्यायसंगत और उद्देश्यपूर्ण’ बताते हुए लोगों से आह्वान किया कि यदि उन्हें कोई संदेह है तो वे आगे आएं, उनके संदेह को दूर किया जाएगा। माझी ने यह बात बृहस्पतिवार शाम नए वक्फ अधिनियम पर एक परामर्श कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही जिसमें ओडिशा के विभिन्न धर्मों और जिलों के 250 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। माझी ने कहा, ‘इस अधिनियम को लेकर कई गलतफहमियां हैं। हालांकि, इसमें प्रावधान न्यायसंगत और उद्देश्यपूर्ण हैं। यदि आपको कोई संदेह है तो उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि वक्फ अधिनियम गरीब, असहाय अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए है।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
