ओडिशा में 22 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, दो लोग गिरफ्तार
बालासोर (ओडिशा), शनिवार, 10 मई 2025। ओडिशा के बालासोर जिले से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 22 लाख रुपये मूल्य की ‘ब्राउन शुगर’ जब्त की गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बालासोर के पुलिस अधीक्षक राज प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को बालासोर शहर के अरदबाजार इलाके में छापा मारा और दो आरोपियों के पास से 228 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की। पूछताछ के दौरान, उन्होंने मादक पदार्थ तस्करी में शामिल होने की बात कबूल की और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से इन्हें खरीदने का दावा किया। पुलिस ने बताया कि एक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मादक पदार्थ जब्त किए गए और उनके पास से 18,000 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को स्वापक ओषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम-1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की जांच जारी है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
