झारखंड के संथाल परगना में भीषण गर्मी का प्रकोप, पाकुड़ में तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
रांची, रविवार, 11 मई 2025। झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में भीषण गर्मी का प्रकोप देखा गया और पाकुड़ जिले में तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान रांची समेत राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में गरज के साथ बारिश और बूंदाबांदी हुई। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, ‘राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग खासकर संथाल परगना के जिलों में रविवार को गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है। वहीं, दक्षिणी और मध्य हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।’ भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि राज्य के देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, धनबाद और गिरिडीह में 16 मई तक गर्म हवाएं चल सकती हैं। शनिवार को पाकुड़ राज्य का सबसे गर्म जिला रहा जहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर और डालटनगंज में तापमान क्रमशः 40.3 और 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
