हरदोई में सड़क हादसे में छह मरे, तीन घायल
हरदोई, गुरुवार, 15 मई 2025। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के संडीला क्षेत्र में गुरुवार सुबह ट्रक की चपेट में आकर आटो रिक्शा सवार छह लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कासिमपुर के ग्राम औरामऊ के रहने वाले रंजीत सीएनजी आटो चलाते थे। गुरुवार की सुबह रंजीत कासिमपुर से सवारियां लेकर संडीला जा रहे थे। ऑटो में 10 सवारियां थीं। रास्ते में संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर हरदलमऊ गांव के पास सामने से आ तेज़ रफ़्तार ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आटो के कई बार पलटने के बाद उसके परखच्चे उड़ गए।
इस हादसे में आटो चालक रंजीत के अलावा कासिमपुर के ग्राम मल्हनखेड़ा के अरविंद, कछौना के ग्राम बहदिन के अंकित, उन्नाव के बेहटा मुजावर की फूलजहां समेत छह लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से संडीला सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां थी। रफ्तार अधिक होने के सामने से ट्रक आता देखकर चालक संतुलन खो बैठा,आमने-सामने भिड़ंत होने से बड़ा हादसा हो गया। सीओ संडीला सत्येंद्र सिंह ने बताया कि किस वाहन से हादसा हुआ है। चार मृतकों की पहचान होने पर घरवालों को जानकारी दी है। जबकि दो व्यक्तियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
Similar Post
-
चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था, आप नेतृत्व को इस बारे में बता दिया था: अनमोल गगन मान
चंडीगढ़, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। पंजाब की खरड़ सीट से आम आदमी प ...
-
दिल्ली यातायात पुलिस ने भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से पहले जारी किया परामर्श
नई दिल्ली, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। दिल्ली यातायात पुलिस ने भा ...
-
आंदोलनरत छात्रों का तथ्यान्वेषण समिति गठित करना अनधिकृत, इसका उद्देश्य तनाव भड़काना: एसआरएफटीआई
कोलकाता, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविज ...
