सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर
सुकमा, शुक्रवार, 23 मई 2025। छत्तीसगढ के सुकमा जिले में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में शुक्रवार को एक नक्सली मारा गया और इलाके में गोलीबारी जारी है। पुलिस के अनुसार जिले के किष्टाराम क्षेत्र से गुरुवार को जिला रिजर्व पुलिस बल, आर्म्स एक्ट फोर्स तथा कोबरा बटालियन के जवान नक्सली विरोधी अभियान पर निकले थे। पुलिस एवं सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच कल रात से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। जिसमें एक नक्सली के मारे जाने की रिपोर्ट सामने आयी है। मुठभेड़ अभी भी जारी है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
