आंध्र प्रदेश में कार और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत
कोंथमुरू (आंध्र प्रदेश), सोमवार, 26 मई 2025। आंध्र प्रदेश में पूर्वी गोदावरी जिले के राजनगरम के पास सोमवार सुबह एक कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रारंभिक जांच के अनुसार पांच लोग सुबह करीब पौने दस बजे राजमुंदरी के दीवान चेरुवु क्षेत्र से कोव्वुरू जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया तथा एक अन्य यात्री की हालत गंभीर है।’ अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
