भारत और अमेरिका ने आर्थिक तथा वाणिज्यिक साझीदारी को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहरायी
वाशिंगटन, गुरुवार, 29 मई 2025। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बुधवार को यहां अमेरिका के विदेश उप मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ से मुलाकात की और आर्थिक एवं वाणिज्यिक साझीदारी को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्धता दोहरायी। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने यहां बताया कि उप मंत्री लैंडो ने 21वीं सदी के लिए अमेरिकी विदेश नीति का एक प्रमुख घटक अमेरिका और भारत के बीच घनिष्ठ साझीदारी की पुष्टि की। उन्होंने दोनों देशों में आर्थिक विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए निष्पक्ष और पारस्परिक बाजार तक पहुंच के महत्व को रेखांकित किया। ब्रूस के अनुसार उप मंत्री ने प्रवास और मादक पदार्थों के खिलाफ सहयोग बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया। साथ ही क्षेत्रीय स्थिरता और शांति बनाए रखने की अपनी साझा इच्छा की पुष्टि की।
Similar Post
-
कर्मचारियों की हड़ताल के बीच ‘टास्मैक’ ने 245 दुकान पर्यवेक्षकों को निलंबित किया
चेन्नई, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। तमिलनाडु में शराब की खुदरा बिक ...
-
आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण अभी किसी की जान नहीं गयी : एनडीआरएफ
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडी ...
-
केरलम में भ्रष्ट गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर आईएएस अफसर स्थानांतरित: माकपा
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। केरलम में विपक्षी दल माक ...
