‘भूल चूक माफ’ ने बॉक्स ऑफिस पर की 54.12 करोड़ रुपये की कमाई
राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म निर्माताओं ने रविवार को यह जानकारी दी। मेडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है। फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। निर्माताओं द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, ‘भूल चूक माफ’ की कुल घरेलू कमाई 54.12 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। फिल्म की कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी शादी होने वाली है, लेकिन वह एक ‘टाइम लूप’ में फंस जाता है और अपनी शादी से एक दिन पहले यानी अपनी हल्दी वाले दिन को बार-बार जीता है। फिल्म में वामीका गब्बी भी मुख्य भूमिका में हैं। सीमा पाहवा, संजय मिश्रा और इश्तियाक़ ख़ान ने भी इसमें अहम किरदार निभाए हैं।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
