कौशांबी में गंगा नदी में नहाते समय किशोर की डूबने से मौत
कौशांबी (उप्र), सोमवार, 02 जून 2025। जिले के कोखराज थाना क्षेत्र स्थित संदीपन घाट पर सोमवार की सुबह परिजनों के साथ गंगा स्नान करने पहुंचे 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से चार घंटे बाद किशोर का शव बरामद किया। कोखराज थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि थाना क्षेत्र के भरवारी नगर पालिका परिषद के गौरा रोड मोहल्ला निवासी आदित्य चौहान (15) सोमवार सुबह अपनी मां सीमा देवी और बुआ मंगला देवी के साथ गंगा स्नान करने के लिए संदीपन घाट पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि स्नान करने के दौरान किशोर गहरे पानी में चला गया। आदित्य की मां और बुआ के शोर मचाने पर घाट पर मौजूद लोग किशोर को बचाने के लिए नदी में कूदे, लेकिन उसे बचा नहीं पाए। उन्होंने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की सहायता से लगभग चार घंटे बाद आदित्य का शव नदी से बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
