Jovi V50 5G, V50 Lite 5G लॉन्च
Vivo ने ब्राजील में अपने पहले Jovi ब्रांडेड स्मार्टफोन Jovi V50 5G और Jovi V50 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। पहले Jovi को कंपनी का एक नया सब-ब्रांड माना जाता था, लेकिन यह सब-ब्रांड नहीं है। बल्कि ब्राजील मार्केट के लिए Vivo के प्रोडक्ट के लिए रीब्रांडिंग है, क्योंकि देश में Vivo ब्रांड नाम का स्वामित्व टेलीफोनिका ब्रासिल के पास है। इसलिए वीवो देश में अलग नाम से डिवाइस ला रहा है। आइए Jovi V50 5G और Jovi V50 Lite 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Jovi V50 5G, V50 Lite 5G Price
- कीमत की बात करें तो फिलहाल Jovi V50 5G और Jovi V50 Lite 5G की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
Jovi V50 5G, V50 Lite 5G Features, Specifications
- फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Jovi V50 5G और Jovi V50 Lite 5G में दूसरे बाजारों में उपलब्ध Vivo V50 5G और Vivo V50 Lite 5G जैसे स्पेसिफिकेशंस हैं।
Jovi V50 5G
- Jovi V50 5G में 6.77 इंच की कर्व्ड-एज AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिप से लैस है। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन IP68/69 रेटिंग से लैस है। V50 में 12GB LPDDR4x रैम और 512GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप के लिए इसके रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड FunTouch OS 15 के साथ आता है।
Jovi V50 Lite 5G
- Jovi V50 Lite 5G में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और अधिकतम ब्राइटनेस 1800 निट्स तक है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 8GB LPDDR4x रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो V50 Lite 5 के रियर में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड FunTouch OS 15 पर काम करता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर है। फो IP65 रेटिंग से लैस है।
Similar Post
-
Oppo Find N6 का ग्लोबल लॉन्च जल्द
Oppo Find N6 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। कंपनी इस फोन को ग्लोबल ...
-
Tecno Spark Go 3 हो रहा 16 जनवरी को लॉन्च
Tecno भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 लेकर आ रहा है। कंपनी ...
-
Oppo A6 Pro 5G हुआ लॉन्च
Oppo ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Oppo A6 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन ...
