दिल्ली: मॉल में पिज्जा की दुकान की रसोई में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, बुधवार, 05 जून 2025। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित वी3एस मॉल में पिज्जा की एक दुकान की रसोई में बुधवार को आग लग गई, जिसे अग्निशमन विभाग के दस्ते ने तुरंत बुझा दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि मॉल की तीसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 35 मिनट पर दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग टोनिक पिज्जा के रसोई क्षेत्र से शुरू हुई। अधिकारी ने बताया कि धुंए के मॉल की ऊपरी मंजिलों तक पहुंचते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने बताया कि अग्निशमन कर्मियों की पहली टीम के मौके पर पहुंचने के तुरंत बाद पूर्वाह्न 11 बजकर 40 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
