वेबसीरीज ‘राणा नायडू सीजन 2’ का ट्रेलर रिलीज
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार राणा दुग्गुबाती की वेब सीरीज ‘राणा नायडू सीजन 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वेबसीरीज ‘राणा नायडू सीजन 2’ के ट्रेलर में राणा दग्गुबाती, वेंकटेश, अर्जुन रामपाल और सुरवीन चावला के अलावा कई स्टार्स की झलक देखने को मिली है। ट्रेलर में दमदार सीन्स देखने को मिले हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि राणा एक नए मिशन पर जा रहा है, जिसे वो अपना आखिरी मिशन बता रहा है। वो पत्नी सुरवीन चावला से वादा करता है कि वो नौकरी छोड़ रहा है।
ट्रेलर एक्सन सीक्वेंस के साथ ड्रामा से भी भरा हुआ है,जहां ताबड़तोड़ फाइट सीन हैं, गोलियों की बौछार हो रही है, रिश्तों में धोखा और बेवफाई की कहानी सामने आ रही है और साथ ही पुराने जख्मों का बदला लेने की तीव्र भावना भी उभर कर सामने आती है। ट्रेलर की शुरुआत सुरवीन चावला और राणा दग्गुबाती के किरदारों के बीच एक तीखे संवाद से होती है। नैना अपने पति से सवाल करती है कि क्या वह वाकई उस वादे पर कायम है, जिसमें उसने सबकुछ पीछे छोडऩे की बात कही थी? राणा हामी भरता है, लेकिन अगले ही सीन में वो अपने पुराने अंदाज़ में लोगों की जमकर धुनाई करते नजर आता है।ट्रेलर में अर्जुन रामपाल की एंट्री थोड़ी देर से होती है, लेकिन जब होती है तो वो पूरे माहौल को बदल देती है। वो राणा से किसी पुराने झगड़े का हिसाब बराबर करने आया है। करण अंशुमान, सुपर्ण वर्मा और अभय चोपड़ा द्वारा निर्देशित, राणा नायडू सीजऩ 2, 13 जून, 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
