स्टार गोल्ड पर 8 जून को होगा फिल्म ‘डाकू महाराज’ का टीवी प्रीमियर
नंदमुरी बालकृष्णा, बॉबी देओल और उर्वशी रौतेला की फिल्म डाकू महाराज का प्रीमियर स्टार गोल्ड पर 8 जून को होगा। प्रीमियर रात 08 बजे होगा। बॉबी कोली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नंदमुरी बालकृष्णा, बॉबी देओल और उर्वशी रौतेला की पावर-पैक्ड तिकड़ी नजर आएगी।‘डाकू महाराज’ एक रोमांचक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें एक निडर डाकू की कहानी दिखाई गई है जो न्याय के लिए अपने सबसे खतरनाक दुश्मनों से टकराता है। टीवी प्रीमियर को लेकर उर्वशी रौतेला ने कहा,एक कलाकार के रूप में मैं डाकू महाराज का हिस्सा बनकर बेहद गर्वित महसूस करती हूं। निर्देशक बॉबी कोली ने इस फिल्म को एक विजनरी टच दिया है।
नंदमुरी बालकृष्णा जी और बॉबी देओल सर की परफॉर्मेंस ने हर किसी को प्रभावित किया। मेरी एक्शन सीन्स में शक्ति और संतुलन की झलक देखने को मिलेगी, जो फिल्म के इमोशनल और इंटेंस नैरेटिव को और मजबूती देते हैं। फिल्म का एंथम सॉन्ग डबिडी डबिडी तो एक ग्लोबल सेंसेशन बन गया है।रिल्स, डांस कवर और फैन रिएक्शंस से मेरे सोशल मीडिया की भरमार हो गई है। आठ जून को रात आठ बजे स्टार गोल्ड पर हिंदी वल्र्ड टीवी प्रीमियर के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं, और मुझे पूरा यकीन है कि यह फिल्म टीवी दर्शकों का दिल भी वैसे ही जीतेगी जैसे थिएटर में जीता था।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
