दिल्ली की मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, शनिवार, 07 जून 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 25 वर्षीय युवक को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। युवक की पहचान श्लोक तिवारी के रूप में हुई है लेकिन पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी धोखेबाजी के कृत्यों में शामिल रहता है और अपनी पहचान अक्सर बदलता रहता है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उत्तर-पश्चिम दिल्ली में पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के कार्यालय में उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार की रात उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर फोन कर यह धमकी दी थी। गाजियाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त ऋतेश त्रिपाठी ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस के अपने समकक्षों को सतर्क किया और एक टीम को भी पंचवटी कॉलोनी भेजा जहां से कथित तौर पर फोन किया गया था। हालांकि फोन करने वाला व्यक्ति फरार हो गया था।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
