अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ काम करती नजर आएंगी। अल्लू अर्जुन, निर्देशक एटली और कलानिधि मारन की कंपनी सन पिक्चर्स की ई-ऑक्टेन पैन-इंडिया एंटरटेनर में दीपिका पादुकोण की एंट्री हो गई है। घोषणा वीडियो में इस भव्य सहयोग की पहली झलक देखने को मिलती है, जिसमें दीपिका एटली से बात करती नजर आती हैं, और फिर तुरंत ही पूरी तैयारी में जुट जाती हैं । भव्य हेडगियर पहनकर, पूरी वेशभूषा में सेट पर कदम रखती हैं, युद्ध के लिए तैयार।
यह फिल्म चार जबरदस्त रचनात्मक शक्तियों को एक साथ लाती है, जिसमें अल्लू अर्जुन, एटली, सन टीवी नेटवर्क और दीपिका पादुकोण शामिल है। अस्थाई रूप से प्रोजेक्ट एए22x ए6 नामक यह फिल्म एक सिनेमाई मील का पत्थर बनने जा रही है, जिसमें गहन भावनाएं, रोमांचक एक्शन, भव्य दृश्य और भारतीय संस्कृति में गहराई से जमी कहानी को वैश्विक दर्शकों के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म का निर्माण इस वर्ष के अंत में शुरू होने की उम्मीद है, और जल्द ही कलाकारों, तकनीकी दल और रिलीज़ की समयसीमा पर और जानकारी साझा की जाएगी।
एटली ने कहा, जवान में दीपिका पादुकोण मैम के साथ काम करना अविश्वसनीय था। उनकी रेंज, ताकत और गरिमा हर फ्रेम में झलकती है। वह कहानी को आगे बढ़ाती हैं। अब जब वह और अल्लू अर्जुन सर एक साथ हैं, तो हम कुछ ऐसा बना रहे हैं जो वास्तव में अविस्मरणीय होगा ।एक फिल्ममेकर का सपना। सन पिक्चर्स ने कहा, दीपिका पादुकोण के इस परियोजना से जुड़ने से इसका स्तर एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। वह गंभीरता, स्टार पावर और एक बेजोड़ उपस्थिति लाती हैं जो दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ेगी। एटली की दृष्टि, अल्लू अर्जुन की करिश्माई ऊर्जा और दीपिका की प्रभावशाली प्रतिभा के साथ, हम वैश्विक दर्शकों के लिए एक प्रतिष्ठित फिल्म बना रहे हैं।
Similar Post
-
‘अल्फा’ की रिलीज डेट का ऐलान
यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘अल्फा’ 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिली ...
-
प्यार का रूप बदलता रहता है, यह उम्र बढ़ने के साथ और भी खूबसूरत हो जाता है : सौरभ शुक्ला
फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले अभिनेता और फिल् ...
-
‘लस्ट स्टोरीज़ 3’ में रोमांटिक अवतार में नजर आएंगे अली फज़ल
बॉलीवुड अभिनेता अली फज़ल, बहुप्रतीक्षित लस्ट स्टोरीज़ 3 में अपने रो ...
