दिल्ली में डकैती, अपहरण के मामले में 10 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, रविवार, 08 जून 2025। मध्य दिल्ली के झंडेवालान इलाके में अपहरण और डकैती को कथित तौर पर अंजाम देने के बाद 10 वर्षों से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के किशनगंज निवासी 37 वर्षीय राकेश 2014 के एक मामले में वांछित था, जिसमें उसने और उसके साथियों ने पान मसाला की खेप ले जा रहे एक वाहन के चालक को हथियार का भय दिखा कर लूट लिया था।
उन्होंने बताया कि लूट की यह घटना 26 दिसंबर 2014 की रात हुई, जिसमें छह से सात लोग शामिल थे। वर्ष 2015 में अदालत ने आरोपी को फरार घोषित कर दिया था। हालांकि, चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन राकेश फरार था। सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीम ने उसे लोनी के चमन विहार से पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि राकेश डकैती के दो अन्य मामलों में भी शामिल था और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। डकैती के ये मामले 2022 और 2023 के हैं।
Similar Post
-
दक्षिण मुंबई में आयकर कार्यालय की इमारत में आग, लोगों को निकाला गया बाहर
मुंबई, सोमवार, 17 अगस्त 2026। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट में आयकर क ...
-
बंगाल एसटीएफ ने कोलकाता में आईएसआई के ‘एजेंट’ के संदिग्ध सहयोगी को गिरफ्तार किया
कोलकाता, सोमवार, 17 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार ...
-
भोगपुरम हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू
विजयनगरम (आंध्र प्रदेश), सोमवार, 17 अगस्त 2026। आंध्र प्रदेश के भ ...
