‘हाउसफुल 5’ का दर्शकों से रिव्यू लेने सिनेमाघर पहुंचे अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार अपनी फिल्म हाउसफुल 5 का दर्शकों से रिव्यू लेने सिनेमाघर पहुंचे। अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को रिलीज हुई। अक्षय कुमार फिल्म हाउसफुल 5 के बारे में दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए इस फिल्म में दिखाए किलर मास्क को पहनकर लोगों के बीच पहुंचे और दर्शकों से उनकी राय जानी। अक्षय ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, इसमें वह एक सिनेमा हॉल के बाहर ‘किलर मास्क’ में दिखाई दे रहे हैं। वह फिल्म देखकर निकले दर्शकों से पूछ रहे हैं कि उन्हें ‘हाउसफुल 5’ कैसी लगी। अक्षय के चेहरे पर मास्क था, इसलिए दर्शक उन्हें पहचान नहीं पाए और अपनी राय दी। अक्षय ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, बस यूं ही मैंने सोचा कि किलर मास्क पहनकर ‘हाउसफुल 5’ का शो देखकर निकलने वाले लोगों का इंटरव्यू लूं. आखिर में पकड़ा जाने वाला था, लेकिन उससे पहले भाग गया।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
