गुटेरेस ने की ऑस्ट्रिया के ग्राज में स्कूल हुयी गोलीबारी की निंदा
संयुक्त राष्ट्र, बुधवार, 11 जून 2025। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ऑस्ट्रिया के ग्राज में मंगलवार को हुयी स्कूल गोलीबारी की निंदा की। गौरतलब है कि इस हमले में दस लोग मारे गये थे और कई अन्य घायल हुए थे। श्री गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि महासचिव स्कूल में हुयी गोलीबारी से बहुत दुखी हैं और 'हिंसा के इस मूर्खतापूर्ण कृत्य' की कड़ी निंदा की हैं। श्री गुटेरेस ने पीड़ितों के परिवारों, ग्राज के लोगों और ऑस्ट्रिया की सरकार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वह सभी घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
Similar Post
-
अमेरिका में आव्रजन कार्रवाई के बीच नापा ने भारतीय प्रवासियों के लिए पारदर्शिता की मांग की
चंडीगढ़, रविवार, 09 अगस्त 2026। उत्तर अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन ( ...
-
बर्लिन की ‘प्राइड परेड’ में वैन ने लोगों को कुचला, एक की मौत, 16 घायल; संदिग्ध की पहचान हुई
बर्लिन, रविवार, 26 जुलाई 2026। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में शनि ...
-
भारत, जापान ने संबंधों को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदमों की घोषणा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। भारत और जापान ने बृहस्पतिवार ...
