करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वह 53 वर्ष के थे। संजय कपूर का 12 जून को इंग्लैंड में निधन हो गया। संजय कपूर, प्रमुख ऑटो कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर कंपनी सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड (सोना कॉमस्टार) के चेयरमैन थे।
संजय कपूर पहली बार तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने साल 2003 में करिश्मा कपूर से एक भव्य समारोह में शादी की। इससे पहले वह फैशन डिज़ाइनर नंदिता महतानी से शादी कर चुके थे। हालांकि, 2016 में करिश्मा से भी उनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने पूर्व मॉडल प्रिया सचदेव से शादी की। करिश्मा कपूर से उनके दो बच्चे हैं, बेटी का नाम समायरा और बेटे का नाम कियान है, वहीं प्रिया सचदेव से एक बेटा है जिसका नाम अजारियस है। सोना कॉमस्टार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि गहरे दुख के साथ सूचित किया जाता है कि संजय जे. कपूर, जो सोना कॉमस्टार के चेयरमैन और नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे, का 12 जून 2025 को इंग्लैंड, यूके में अचानक हार्ट अटैक से 53 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सोना कॉमस्टार ने आगे लिखा कि संजय कपूर एक विजनरी लीडर थे। उन्होंने सोना कॉमस्टार को एक ग्लोबल मोबिलिटी टेक्नोलॉजी कंपनी के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई।
उनका जुनून, विजन और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण, उनके साथ काम करने वाले हर व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत था। सोना कॉमस्टार ने लिखा, व्यावसायिक उपलब्धियों से परे, संजय कपूर एक समर्पित पिता, कई लोगों के मार्गदर्शक, और भारत के मैन्युफैक्चरिंग और मोबिलिटी सेक्टर के मजबूत समर्थक थे। उनका जाना न सिर्फ इंडस्ट्री, बल्कि पूरे ‘सोना परिवार’ के लिए एक अपूरणीय क्षति है। श्रद्धांजलि सभा से जुड़ी जानकारी जल्द शेयर की जाएगी।
Similar Post
-
मनोज बाजपेयी के बर्थडे पर विपुल शाह ने ‘गवर्नर’ के फर्स्ट लुक पोस्टर को किया जारी
विपुल अमृतलाल शाह ने कई लीक से हटकर फिल्में दी हैं और अब वो एक और दि ...
-
‘पति पत्नी और वो 2’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ रिलीज
फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ के मेकर्स, टी-सीरीज़ और बी आर स्टूडियोज़ ...
-
पृथ्वी दिवस पर शिल्पा शेट्टी और राशा थडानी ने की पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायक अपील
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और धरती को सुरक्षित रखन ...
